Deoli News 20 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अवैध बजरी खनन, परिवहन व स्टॉक के विरूद्ध चलाए अभियान के तहत दूनी थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में गुरुवार को संथली से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर ट्रोली को जब्त किया गया है
गठित पुलिस टीम ने ग्राम संथली से एक बिना नम्बरी महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्रॉली, जिसमें अवैध बजरी भरी हुई थी, को जब्त किया है। ट्रेक्टर ट्रॉली का चालक पुलिस जाप्ता को देखकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। फरार चालक की तलाश जारी है।


