हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज
Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के कोटा रोड निवासी व्यक्ति ने एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार को टक्कर मारकर पांच जनों को घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट में प्रार्थी रमेश मीणा पुत्र कजोड़ ने आरोप लगाया है कि गत 10 जून को वह अपने मित्र विनोद मीणा निवासी कुंचलवाडा खुर्द को साथ लेकर कुंचलवाड़ा पुलिया पर गया। जहां ससुर जयकिशन मीणा, सास कमला देवी मीणा, साला परमेश्वर मीणा निवासी कालाभाटा को लेकर रात 9.50 बजे उनके गांव छोड़ने जा रहा था। इस दौरान जैसे ही अजमेर बाईपास स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास पहुंचा। उसी समय प्रार्थी के पीछे एक ट्रेक्टर चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाकर प्रार्थी के वाहन को ओवरटेक करते हुए जोरदार टक्कर दी। वहीं चालक मौके से फरार हो गया।
उक्त हादसे में कार सवार प्रार्थी के ससुर जयकिशन मीणा, सास कमला देवी, साला परमेश्वर, विनोद मीणा व स्वयं चोटग्रस्त हो गए तथा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच एएसआई कैलाश नाथ को सौंप दी है।


