सुरक्षित रेस्क्यू किया
Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की ज्योति कॉलोनी जैन मंदिर इलाके में बुधवार सुबह एक कोबरा सांप घर में घुस गया। सुबह-सुबह कोबरा देखकर लोग कांप उठे। वहीं सूचना पर स्नेक एक्सपर्ट ने पहुंचकर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
जानकारी के अनुसार यह कोबरा सांप स्टील फर्नीचर व फेब्रिकेशन के व्यापारी रतन विश्नोई के मकान में घुसा। विश्नोई ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे उनके घर दूधवाला आया। जिसने घंटी बजाई तो रतन विश्नोई बर्तन लेकर दूध लेने के लिए नीचे जाने लगे। इस दौरान उन्हें सीढ़ी पर चढ़ता हुआ कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा देखकर वे घबरा गए तथा उन्होंने ऊपर से लाठी फटकारी। जिस कोबरा नीचे उतर गया तथा सीढी के नीचे एक कोने में जाकर फन लगाकर बैठ गया। इस दौरान कॉलोनीवासियों व परिजनों ने सांप का नजर रखी तथा स्नेक एक्सपर्ट शादाब अख्तर रिजवी को सूचना दी।
सूचना पर रिजवी ने कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह कोबरा करीब तीन से चार फीट लंबाई का है तथा निश्चित तौर पर कोबरा प्रजाति का है। रेस्क्यू किए जाने के बाद कॉलोनी के आसपास के लोगों व परिजनों ने राहत की सांस ली।


