Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शून्य से 5 वर्ष के बालको को 30 जून से 2 जुलाई तक पोलियों की दवा पिलाई जाएगी। इसे लेकर चिकित्सा विभाग की तैयारी शुरू हो चुकी है।
इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रभारी देवली में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के अंतर्गत शहर देवली में 3 हजार 189 लगभग बच्चें दवा पिएंगे। जिसके लिए 22 बूथ बनाए गए है। वहीं अभियान की देखरेख व सुपरविजन के लिए 47 कार्यकर्त्ता, 3 सुपरवाईजर, पवन जैन, अशोक जैन, सुरज्ञान यादव, डॉ. सुधा मंगल (शिशु रोग) चिकित्सा अधिकारी, डॉ. राहुल सामरिया पल्स प्रभारी नियुक्त किए है। वहीं मानिटरिंग व सफल क्रियान्वयन के लिए डॉ. आरके गुप्ता देवली को जिम्मेदारी दी गई है।
सुबह-सुबह घर में दिखा कोबरा, परिजनों के उड़ गए होश…



