बर्फीली सर्दी का कहर
Deoli Newd 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार सुबह एक बार फिर प्रचंड बर्फीली सर्दी ने अपना कहर दिखाया है। सर्दी की नजाकत यह रही की इससे बचने के सारे हथकंडे बेअसर साबित रहे। गर्म कपड़े भी सर्दी से निजात नहीं दिला सके।
इससे पहले शनिवार रात से सर्दी ने अपनी उपस्थिति दिखाना शुरू कर दिया। बीती रात भी लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। देर रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री जा पहुंचा। लिहाजा लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हुआ। सुबह 8 का तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा। वही शहर सहित आसपास के इलाके कोहरे में लिपटे रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इन वाहनों को हेडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा। सुबह 7 से 8 बजे के बीच ओस की नन्ही बूंदे बरसती रही। लोगों की अंगुलियां जाम हो गई। कड़ाके की सर्दी से शहर के बाजार 10 बजे बाद खुले। कड़ाके की सर्दी से मवेशी भी धूज गए।
पशुपालको को मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए यत्न करने पड़े। दोपहर 12 बजे शहर का तापमान 16 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। रविवार को यह तापमान अधिकतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। हर उम्र के लोग गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। शहर व राजमार्गों पर स्थित चाय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकिरविवार होने के चलते स्कूली बच्चों को सुबह जल्दी उठकर जाने से राहत मिली।



