Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessडॉ. राघव ने किए न्यूरो से जुड़े 3 जटिल बीमारियों का सफल...

डॉ. राघव ने किए न्यूरो से जुड़े 3 जटिल बीमारियों का सफल इलाज

देवली में अब पहली बार होने लगे हैं न्यूरो के मरीजों के इलाज


Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम में गोल्ड मेडलिस्ट न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल ने देवली में अपनी चिकित्सकीय विशेषज्ञता से तीन अलग-अलग न्यूरो संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को सफल उपचार दिया है।

डॉ. जिंदल ने बताया कि पहले मामले में देवली निवासी मूलचंद, जो रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी ‘लम्बर कैनाल स्टेनोसिस’ से ग्रसित थे, उनकी जटिल सर्जरी कर एल4-एल5-एस1 का फिक्सेशन किया गया। यह रोगी स्वस्थ हैं। दूसरे मामले में सिर की गंभीर चोट (हेड इंजरी) से पीड़िता भाविका पुत्री सुनील ग्वाला निवासी देवली का सफल इलाज कर उनके दिमाग में जमे खून के थक्के (एक्स्ट्राड्यूरल हेमाटोमा) का सफल उपचार गया। इसी तरह तीसरे मामले में उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) के कारण ब्रेन हेमरेज का शिकार हुई मोतिया देवी को लकवा हो गया था, लेकिन डॉ. जिंदल द्वारा किए गए सटीक और सही इलाज से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और उनका लकवा पूरी तरह ठीक हो गया है।

चिकित्सालय प्रबंधन ने बताया कि यह तीनों ही मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। डॉ. राघव जिंदल द्वारा किए गए इन सफल उपचार से अब स्थानीय क्षेत्र के मरीजों को जटिल न्यूरो सर्जरी और दिमाग से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए जयपुर, कोटा समेत बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा अब उन्हें देवली में आसानी से मिल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी फरवरी माह तक महेश नर्सिंग होम में एमआरआई की जांच भी शुरू हो जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d