श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद
Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के मुख्य बाजार स्थित श्री लक्ष्मीनाथ राठौर तेलियान समाज मंदिर में मंगलवार को पौष माह में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर भगवान लक्ष्मीनाथ को पकौड़ी और हलवे (पौष बड़े) का भोग लगाया गया।
जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। श्री राठौर तेलिया नवयुवक मंडल अध्यक्ष हनुमान बलसोरा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने सेवा भाव के साथ प्रसादी वितरण में सहयोग किया। इस दौरान विनोद साहू, मुकेश साहू, शैलेंद्र, पवन, ऋषभ अग्रवाल, आकाश और रौनक सहित मंडल के कई सदस्यों ने वितरण व्यवस्थाएं संभालीं। मुख्य बाजार में स्थित होने के कारण बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की।



