Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान रोडवेज के अजयमेरू डिपो की बस में बुधवार सुबह देवली से अजमेर आते समय नापाखेड़ा और सावर के बीच पिछले टायर में अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार बस देवली में खराब होने के बाद वापस अजमेर लाई जा रही थी। इस बीच सुबह करीब पौने 12 बजे ड्राइवर सीट के पिछले वाले हिस्से के टायर में धुआं और लपटें उठने लगी। जिसे देख बस के परिचालक नसीराबाद (अजमेर) निवासी विष्णु राठी ने बस में रखा अग्निशमन यंत्र उठाया और समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस कार्रवाई से न केवल निगम की संपत्ति को बड़े नुकसान से बचाया जा सका, बल्कि एक बड़ा हादसा होने से भी बच गया। हालांकि बस में कोई यात्री सवार नहीं थे। लेकिन यदि आग विकराल हो जाती तो पूरी बस भभक सकती थी। यह जानकारी बस परिचालक ने है।



