Deoli News 31 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी तहसील के ग्राम ढीकला में, क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और अवैध शराब की दुकानों पर अंकुश लगाने के लिए सर्व समाज की एक बैठक हुई।
ग्रामीण मनोज ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में सभी समाजों के लोगों ने हिस्सा लिया और युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए गाँव में संचालित अवैध शराब की दुकानों को बंद करवाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। वहीं पंचायत में इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यह भी तय किया गया कि समाज के इस निर्णय की अवहेलना करने वाले व्यक्ति पर अर्थदंड लगाया जाएगा। ग्रामीणों की इस जागरूक पहल को सोशल मीडिया पर आसपास के गांवों के लोगों का समर्थन मिल रहा है।



