Saturday, July 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damतीन दिन से स्थिर बांध का जलस्तर, बारिश थमने से पानी की...

तीन दिन से स्थिर बांध का जलस्तर, बारिश थमने से पानी की आवक नगण्य


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजधानी जयपुर, अजमेर और टोंक जिले की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध का जलस्तर पिछले तीन दिनों से स्थिर बना हुआ है। शनिवार को बांध का जलस्तर 313.62 आरएल मीटर दर्ज किया गया।

वर्तमान में बांध में 25.665 टीएमसी पानी उपलब्ध है, जो इसकी कुल भराव क्षमता का 66.31 प्रतिशत है। इस मानसून सत्र में अब तक बांध क्षेत्र में 360 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण बांध में पानी की आवक नगण्य बनी हुई है। जबकि गत 23 जुलाई को भी बांध का जलस्तर 313.62 आरएल मीटर था, जो 25 जुलाई तक यथावत बना हुआ है। इस मानसून में 3 जुलाई से बांध में पानी की आवक शुरू हुई थी और 10 जुलाई को जलस्तर बढ़कर 313.71 आरएल मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने और जयपुर, अजमेर व टोंक को लगातार पेयजल आपूर्ति किए जाने से जलस्तर में गिरावट आई। वर्तमान में बारिश थमने से जलस्तर में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here