Sunday, July 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअर्धनारीश्वर की भक्ति में "अर्धनारी" का अनूठा संकल्प

अर्धनारीश्वर की भक्ति में “अर्धनारी” का अनूठा संकल्प

  • हरिद्वार कांवड़ यात्रा पर निकलीं निशा बाई

  • गंगाजल लाने 25 दिन की कांवड़ यात्रा पर निकलीं निशा बाई किन्नर


Deoli News 25 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कीर मोहल्ला स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर से शुक्रवार को किन्नर समाज की गुरु पायल बाई किन्नर के मार्गदर्शन में उनकी शिष्या निशा बाई किन्नर हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा पर रवाना हुईं।इस मौके पर किन्नर समाज, स्थानीय श्रद्धालुओं एवं मोहल्लेवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर आध्यात्मिक यात्रा के सफलता की कामना की।

निशा बाई 26 जुलाई को हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा से पवित्र जल भरेंगी और वहां से पैदल कांवड़ यात्रा करते हुए करीब 25 दिनों में देवली लौटेंगी। उनकी यह पदयात्रा सावन माह के अंतिम सोमवार को पूर्ण होगी। इस दिन कीर मोहल्ला स्थित अर्धनारीश्वर शिव मंदिर में हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से भगवान अर्धनारीश्वर का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का कार्यक्रम भी होगा। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और सभी ने निशा बाई की यात्रा के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इससे पहले निशा बाई ने मंदिर में भगवान अर्धनारीश्वर का आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here