Deoli News 4 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक मारुति वैन में तेज आवाज में टेप बजाते पाए जाने पर टेप, स्पीकर, मेमोरी कार्ड जब्त कर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार हेड कांस्टेबल रामराय, पुलिसकर्मी लेखराज व शिशुपाल निजी वाहन से कार्रवाई करने हेतु गस्त पर निकले थे। इसी दौरान दयाल हॉस्पिटल के समीप एक मारुति वेन तेज आवाज में टेप बज रहा था। जिसको रुकवाकर अनुज्ञा मांगी गई। वहीं दस्तावेज नहीं देने पर टेप, स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त कर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर चालक कुलदीप पुत्र रमेशचन्द्र घोसी निवासी घोसी मोहल्ला थाना जहाजपुर को गिरफ्तार किया है।



