Deoli News 4 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माइक्रोविज़न सोसाइटी देवली द्वारा संचालित आरआर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओ तथा असिस्टेंट प्रोफेसर ने सोमवार को कुचलवाड़ा गौशाला में मवेशियों का नि:शुल्क इलाज एवं परीक्षण किया।
शिविर में कॉलेज के छात्र छात्राओं व पशुरोग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत, पशुधन निरीक्षक राजेश सुवालका द्वारा पेट का फूलना (रुमेन एसिडोसिस), संक्रमित पैर का कीड़ों का घाव, पूछ का सड़ना और निमोनिया सहित बीमारियों का इलाज किया गया। वहीं छोटे बछड़ों में खानपान के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गईं। पशुओं में बुरे प्रबंधन व विषाणु द्वारा फैलने वाले बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। यहां छोटे बछड़ों में पेट के कीड़ों की दवा दी गईं।



