Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damत्रिवेणी कम हुई पर बरकरार, जलस्तर बढ़ा

त्रिवेणी कम हुई पर बरकरार, जलस्तर बढ़ा


Deoli News 8 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वर्षा का दौर धीमा पड़ने के साथ बीगोद स्थित त्रिवेणी के जलस्तर में कमी आई है। पहले वहाँ का जलस्तर 2.75 मीटर था, जो अब घटकर 2.60 मीटर रह गया है।

लेकिन खारी व डाई नदियों से हो रही पानी की निरन्तर आवक बनी रहने से डेम के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इससे गुरुवार सुबह 6 बजे डेम का जलस्तर बीते 24 घण्टों में आरएल 311.58 मीटर से बढ़कर आरएल 311.80 मीटर हो गया है। बीते 24 घण्टों में 32 सेमी पानी की आवक हुई है। उम्मीद है त्रिवेणी अभी चलेगी तो जलस्तर में बढ़ोतरी होगी। अभी डेम में कुल 16.928 टीएमसी जल संग्रहण हो चुका है। बीसलपुर डेम में आरएल 312 मीटर का आंकड़ा छूने में अभी वक्त लग सकता है। अभी एक घण्टे में 1 सेमी पानी की आवक दर्ज हो रही है। लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों के फैलाव के कारण अब पानी की आवक अपेक्षाकृत कम हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d