Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में हरियाली तीज के मौके पर बुधवार को भगवान शिव का मनमोहक श्रृंगार किया गया।
यह श्रृंगार देवली के जयपुर रोड निवासी मोहित कुमार शर्मा ने किया है। इस दौरान भगवान शिव का फूल व सामग्री से महाकाल का स्वरूप तैयार किया गया। इसके लोगों ने दर्शन किए। मोहित ने बताया कि भगवान नर्मदेश्वर महादेव को महाकाल के स्वरूप में सजाया गया।


