Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गांवड़ी पंचायत के रूपारेल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
उक्त घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पीड़ित जयलाल मीणा पुत्र ओंकार मीणा निवासी रूपारेल गांवडी ने रिपोर्ट में बताया कि पीड़ित की पत्नी कैलाशी व पुत्रवधु घर में सो रहे थे। गत दो दिन पूर्व रात 11 बजकर 56 मिनट से एक बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति घर के पीछे से लोहे की जाली काटकर घुसे और घर पर रखी हुई पीड़ित के पुत्र की बाइक तथा पत्नि की 12 ग्राम सोने की नथ चुराकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो : चलते बजरी के ट्रैक्टर पर हुई चालक व पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई


