Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsवीडियो : चलते बजरी के ट्रैक्टर पर हुई चालक व पुलिसकर्मी के...

वीडियो : चलते बजरी के ट्रैक्टर पर हुई चालक व पुलिसकर्मी के बीच हाथापाई

  • करीब आधा किलोमीटर तक दोनों के बीच हुआ संघर्ष

  • बीच सड़क पर बजरी खाली कर गया ट्रैक्टर चालक

  • तेज रफ्तार में दो कार व एक स्कूटी क्षतिग्रस्त


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां देवली थाने के एक पुलिसकर्मी ने बजरी के ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इस बीच पुलिसकर्मी ट्रैक्टर पर चढ़ गया और इसके बाद जो हुआ, वह लोग देखकर दंग रह गए।

जानकारी के अनुसार सुबह 10:30 करीब ऊंचा की ओर से बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली आई, जो जहाजपुर चुंगी नाका से पटवा बाजार की ओर घुसी। इस दौरान पुराने गौतम आश्रम मार्ग की ओर से देवली थाने का एक पुलिसकर्मी बाइक पर आया। जिसने राजेंद्र टेंट हाउस चौराहे पर ट्रैक्टर चालक को वाहन रोकने का इशारा दिया। पुलिसकर्मी यहां रुका और ट्रैक्टर चालक को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर भागने लगा। यहां मौजूद पुलिसकर्मी ट्रैक्टर पर चढ़ गया और चालक को रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मी और ट्रैक्टर चालक के बीच हाथापाई भी हुई। यह वाकया घोसी मोहल्ला के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

जिसमें दोनों आपस में उलझते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद ट्रैक्टर चालक ने गौतम आश्रम के पास खड़ी अनिल जांगिड़ की क्रेटा कार को टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। जांगिड़ ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी प्रकार उनकी कार के पीछे खड़ी अभय कुमार शर्मा निवासी घोसी मोहल्ला की कार के भी खरोच आई है। इससे पहले ट्रैक्टर चालक ने यहां खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारी है। इसके बाद चालक तेज रफ्तार से ट्रैक्टर को भगाकर जगदीश धाम रोड, जहाजपुर चौराहा होते हुए ऊंचा रोड की ओर ले गया। इस बीच चालक ने ऊंचा ग्राम पंचायत से आगे दयाल हॉस्पिटल के बीच सड़क पर ही बजरी खाली कर दी। यहां पुलिसकर्मी जैसे तैसे ट्रैक्टर से उतरा। इसके बाद पुलिसकर्मी दयाल हॉस्पिटल में गया और प्राथमिक उपचार लिया।

जानकारी के अनुसार यह पुलिसकर्मी चेतन बताया गया है। लेकिन तेज रफ्तार चलते ट्रैक्टर पर पुलिसकर्मी व चालक के बीच की झड़प लोगों ने अपनी आंखों से देखी। फिलहाल पुलिस ने एक प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच में जुटी है। लेकिन इस घटना से जाहिर है कि बजरी माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d