Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदिल्ली में युवक की हत्या, देवली में विरोध के स्वर गूंजे

दिल्ली में युवक की हत्या, देवली में विरोध के स्वर गूंजे

राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन


Deoli News 10 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ​विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल देवली के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उत्तम नगर में गत दिनों हुई एक युवक की हत्या के विरोध में कड़ा रोष व्यक्त किया है। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस संबंध में मंगलवार सुबह संगठन के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि होली के पर्व के दौरान घटी एक सामान्य सी घटना के बाद विशेष समुदाय के लोगों द्वारा युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे सभी हिंदू समाज में आक्रोश है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान विहिप के प्रखंड मंत्री विशाल राव, प्रखंड संयोजक राजू सरकार, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण साहू और नगर संयोजक गोविंद राव सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d