Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली तहसील के दिव्यांगों को प्रदेश सरकार द्वारा कृत्रिम उपकरण वितरण किए जाएंगे। इसके तहत दिव्यांग चिन्हीकरण शिविर देवली में 27 नवम्बर को आयोजित होगा।
इसे लेकर राजस्थान की प्रत्येक तहसील में चिन्हीकरण कैंप का आयोजन हो रहा है। इस संबंध में टोंक जिला कलक्टर द्वारा पंचायत समिति देवली में कैंप का आयोजन के लिए आदेश दिए गए हैं। लिहाजा दिव्यांग उक्त शिविर का लाभ उठा सकते हैं। शिविर में आने वाले दिव्यांगों को अपने आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, पेंशन पीपीओ, विकलांग सर्टिफिकेट लेकर शिविर में पहुंचना होगा।



