Deoli News 26 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हालांकि गुलाबी सर्दी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन मौसमी अनुमान है कि आने वाले दिनों में जल्द दिन व रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
अभी दिन का तापमान 27-28 डिग्री रह रहा है तो रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर रह रहा है। मौसमी अनुमान है कि 28 नवंबर को इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो शहरवासियों को तेज ठंड का एहसास हो सकता है। पूर्वानुमान के मुताबिक 28 नवंबर को दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक आ सकता है। इधर, मंगलवार को भी शहर में अधिकांश वक्त बादल छाए रहे। जिससे ठंड का एहसास हुआ।



