Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsदिव्यांग बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया मकर संक्रांति पर्व


Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली के सदस्यों ने मकर सक्रांति का त्योहार शहर के एजेंसी क्षेत्र मे स्थित मानव धर्म मानसिक विमंदित छात्रावास के बच्चो के साथ मनाया।

इस दौरान सदस्यों ने यहां के बच्चो को पतंग, मांझा, रेवड़ियां पेन आदि बाटे गए। साथ ही बच्चो को अल्पाहार भी कराया। इस मौके पर क्लब अध्य्क्ष ज्योति मंगल, उपाध्यक्ष मनाली गुप्ता, सचिव अनु शर्मा, कोषाअध्य्क्ष वर्षा मंगल, सुनीता गुप्ता, भारती अग्रवाल, सोनू चौधरी, अरुणा अगवाल, शेफाली मंगल, राजेश्वरी गोयल, ज्योति जैन, मीना सिंहल, किरण अगवाल, शीला जैन, मनीषा आदि सदस्य उपस्थित थी। इधर, मकर संक्रांति के मौके पर दिनभर युवाओं ने छात्रों पर पतंगबाजी की। वहीं लोगों ने सार्वजनिक गौशाला के बाहर तथा शहर के अलग-अलग स्थान पर गायों को हरा चारा डालकर पुण्य कमाया। हालांकि अधिकांश लोग सोमवार को मकर संक्रांति मान रहे हैं। ऐसे में मकर संक्रांति का ज्यादा पुण्यकाल सोमवार सुबह होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d