व्यापारी-विधायक संवाद
Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ममता सर्कल स्थित व्यापार महासंघ के कार्यालय में पिछले दिनों विधायक हरिश्चंद्र मीना ने व्यापारियों के साथ संवाद किया।
उक्त संवाद में विधायक ने कहा कि व्यापारियों को सकारात्मक सोच के साथ सामंजस्य बनाकर अपने व्यापार विस्तार पर प्रयास करने की जरूरत है। वे व्यापारी को हर सहयोग देने के लिए तैयार है। संवाद के दौरान व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन ने व्यापारियों की ओर से पुरानी कृषि मंडी को विशेष श्रेणी या गौण मंडी बनाने की पैरवी की गई। इस पर विधायक ने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसी तरह गणेश रोड पर बनाई गई सड़क के बीच लगे बिजली के खम्बों को भी हटाने की मांग की गई, ताकि हादसे ना हो। इस दौरान प्रधान गणेशराम जाट व व्यापार महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद थे।



