Jahazpur News 20 जून (आज़ाद नेब) उपतहसील खजूरी में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार निरीक्षण तथा नमूनीकरण की कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद शर्मा की अगुवाई में खजूरी स्थित मैन बस स्टैंड, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के सामने स्थित मैसर्स-चौधरी किराना स्टोर से घी, तेल तथा आटे का नमूना लिए गए। मौके पर उपरोक्त फर्म पर उपस्थित विक्रेता को खाद्य अनुज्ञा पत्र प्रदर्शित करने, साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीणा ने बताया कि अभियान निरंतर रूप से जारी रहेगा। सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला अजमेर में भिजवाया जाएगा तथा जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



