मुनि आदित्य सागर का होगा संसघ प्रवेश
Jahazpur News 20 जून (आज़ाद नेब) कस्बे के नेमिनाथ दिगंबर अतिशय तीर्थ क्षेत्र (बड़ा मंदिर) मे लघु पंचकल्याणक व वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव 22 से 24 जून तक होने जा रहा है।
महोत्सव आचार्य विशुद्ध सागर के शिष्य मुनि आदित्य सागर महाराज, अप्रमित सागर व मुनि सहज सागर के सानिध्य में होगा। वहीं मुनि का ससंघ प्रवेश शुक्रवार को होगा। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुनील झांझरी ने बताया कि सभी कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य पीयूष भैया के माध्यम से होंगे। लघु पंचकल्याणक में भगवान के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें 22 जून को गर्भ कल्याणक महोत्सव होगा। इसके तहत अभिषेक व शांतिधारा के बाद घटयात्रा निकाली जाएगी। सुबह 8 बजे मंडप का उद्धाटन शांतिलाल बाकलीवाल तथा ध्वजारोहण पारसमल सोगाणी पलासिया करेंगे। मंडप शुद्धी बाद प्रवचन होंगे। दिन को धार्मिक आयोजन होंगे तथा शाम को 16 स्वप्न की क्रियाएं होगी। जबकि 23 जून को भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। सुबह नित्यपूजन के गर्भ कल्याणक की पूजन तथा सवा 7 बजे भागवान आदिकुमार का जन्म होगा। दोपहर में बारात, भगवान का वैराग्य, तपकल्याणक, भगवान की आहारचर्या, केवल्यज्ञान, समोशरण होगा।
शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 24 जून को नित्य पूजन के बाद केवल्यज्ञान पूजा, मोक्ष कल्याणक, विश्व शांति हवन, मुनि आदित्य सागर के प्रवचन व शोभायात्रा का आयोजन होगा।


