Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदूनी में 'कृषक उपहार योजना' के विजेताओं की घोषणा हुई

दूनी में ‘कृषक उपहार योजना’ के विजेताओं की घोषणा हुई


​Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के कृषि विपणन विभाग द्वारा संचालित ‘कृषक उपहार योजना 2025’ के तहत गुरुवार को कृषि उपज मण्डी समिति दूनी में ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई।

मण्डी सचिव प्रियंका गर्ग ने बताया कि यह ड्रॉ मण्डी परिसर में सुबह 11 बजे हुआ। इसमें ई-नाम पोर्टल पर फसल विक्रय और ई-भुगतान के आधार पर किसानों को पुरस्कृत किया गया है। योजना के अंतर्गत गेटपास श्रेणी में प्रथम पुरस्कार (25 हजार रुपए) ग्राम आंवा निवासी महेन्द्र कुमार जैन को मिला है। द्वितीय पुरस्कार (15 हजार रुपए) ग्राम दूनी के हरिराम मीणा और तृतीय पुरस्कार (10 हजार रुपए दूनी की सन्तोष देवी को प्राप्त हुआ है। जबकि ई-भुगतान श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर 25 हजार रुपए का पुरस्कार जूनियां निवासी गोपीलाल मीणा ने जीता है।

द्वितीय स्थान पर ग्राम छोटा झोपड़ा मुगालाना के महावीर चोपदार रहे, जिन्हें 15 हजार रुपए मिलेंगे, जबकि तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपए दूनी के लेखराज चौधरी को मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d