Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपरिवादी ने डीएसपी से लगाई गुहार

परिवादी ने डीएसपी से लगाई गुहार


Deoli News 29 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित मदन पैराडाइस गार्डन के बाहर से बाइक चोरी होने के मामले को लेकर परिवादी ने डीएसपी देवली को प्रार्थना पत्र सौंपा है।

राजमहल निवासी परिवादी हंसराज पुत्र सत्यनारायण लोधा ने बताया कि गत 25 जनवरी को अपरान्ह 3 से 3:30 बजे के बीच उनकी बाइक गार्डन के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए लगातार थाने जा रहा है, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकार को लेकर भी उलझन बनी रही। परिवादी के अनुसार हनुमान नगर पुलिस का कहना है कि संबंधित वारदात स्थल देवली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस उपाधीक्षक ने मामले में देवली थाना पुलिस को कार्रवाई को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d