Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गांधी पार्क स्थित एक पटाखा व्यापारी पिछले दिनों से चोरों के निशाने पर है। जहां 2 दिन के भीतर दूसरी बार चोरी की वारदात हुई।
मामा पतंग स्टोर के व्यापारी रोहित जैन ने बताया कि शुक्रवार रात भी अज्ञात चोर उनकी प्रथम तल पर स्थित खिड़की जैसे तैसे खोलकर अंदर घुसे और कैमरे खोल लिए। वहीं गल्ले में रखी 300 से 400 रुपए की नकदी, पटाखे की बड़ी लड़ी व छोटा-मोटा सामान पर हाथ साफ कर चले गए। चोरों ने यहां गल्ले के दराजों की तलाशी ली। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 अक्टूबर की रात व्यापारी 2 बजे बाद अपने घर गए। वहीं पीछे से दुकान में रखा करीब 7 लाख रुपए का कलेक्शन और 10 चांदी के सिक्के अज्ञात चोर चुराकर ले गए थे। वारदात का पता सुबह दुकान पहुंचने पर लगा। मामले में पीड़ित व्यापारी ने शनिवार को देवली थाने में रिपोर्ट दी और आरोपियों का पता लगाने की गुहार लगाई। तीन दिन में दो बार हुई चोरी से व्यापारी हतप्रभ व घबराया हुआ है। उक्त व्यापारी ने दूसरी बार हुई चोरी की भी थाना प्रभारी को मौखिक जानकारी दी है।



