Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रेगर समाज विकास समिति की ओर से शनिवार को रेगर दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्वामी आत्माराम लक्ष्य की तस्वीर के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
इस दौरान यादव राय बदलोटिया, शहर अध्यक्ष रेगर समाज विकास समिति मोहनलाल ठागरिया, अंबालाल मौर्य ने दीप प्रज्वलन किया। समाज के मोतीलाल ठागरिया ने रेगर दिवस पर कुरीतियों पर प्रकाश डाला और इन्हें दूर करने पर चर्चा की। अनिल कुमार धौलपुरिया ने युवा शक्ति पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान समाज के रामेश्वर प्रसाद, बिहारी लाल, लेखराज बदलोटिया, चौथमल, नवरंग, सुरेश कुमार कसोटिया, अशोक वर्मा, सुरेश बदलोटिया समेत लोग मौजूद थे। अध्यक्ष ने बताया कि समाज के विद्वान स्वामी आत्माराम लक्ष्य ने अखिल भारतीय रेगर महासभा युवा प्रकोष्ठ अजमेर के तत्वाधान में पहली बार 2 नवंबर 1944 को रेगर दिवस मनाया। इसके बाद दौसा में तीन दिवसीय रेगर समाज का प्रथम महासम्मेलन आयोजित हुआ।



