दो कार जब्त, बाइक चोरी का आरोपी भी गिरफ्तार
Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात कस्बे के बस स्टैंड परिसर में कार के जरिए स्टंट कर दहशत फैलाने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि मामले में पुलिस ने हनुमान पुत्र राजाराम मीणा निवासी ज्योतिपुरा थाना घाड़, मुंशीलाल पुत्र छोटूलाल गुर्जर निवासी चारनेट एवं मनीष कुमार पुत्र बाबूलाल गुर्जर निवासी घाड़ को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने हुंडई वेन्यू एवं स्कॉर्पियो कर जब्त की है। यह तीनों जने बीती रात 10 से 11 बजे के बीच अपनी कारों से स्टंट कर रहे थे। इसी तरह दूनी थाना पुलिस ने प्रार्थी प्रवीण पुत्र रामप्रसाद प्रजापत निवासी आवा की बाइक चोरी की रिपोर्ट में कार्रवाई कर आरोपी भानु प्रताप उर्फ विजेंद्र पुत्र किशन सिंह राजपूत निवासी आवा थाना दूनी को गिरफ्तार कर उसके पास से चुराई गई बाइक भी बरामद की है।



