अन्नकूट का हुआ आयोजन
Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठकर भगवान गिरिराज धरण की पूजा अर्चना की।
इस दौरान महिलाओं ने गोधन से भगवान गिरिराज धरण का विग्रह बनाया तथा पुष्प, माला, दूध, दही आदि से पूजा अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने भगवान की गिरिराज धरण के मंगल गीत गए। वहीं परिक्रमा कर गिर्राज बाबा के चरणों में सुख समृद्धि एवं सुखद जीवन की अर्जी लगाई। इसी प्रकार देवली में गोवर्धन पूजन के दिन कई मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन हुआ देवली में पटेल नगर स्थित ठाकुर जी के मंदिर, बस स्टैंड स्थित पंचमुखी बालाजी, बावड़ी बालाजी, मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर, ममता सर्कल स्थित ठाकुर जी मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला विराजमान भगवान चारभुजानाथ के मंदिरों में अन्नकूट की प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया। घरों में भी महिलाओं ने खिचड़ी, बाटी, चवला एवं रामभाजा तैयार कर भगवान के अन्नकूट का भोग लगाया।



