Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) एसडीओ मनोज कुमार मीणा ने गुरुवार को दूसरे दिन भी अवैध बजरी परिवहन पर कार्रवाई की है। इस दौरान फील्ड से लौटते वक्त एसडीओ को बजरी की ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दी।
Crime News : मकान के बाहर सोते हुए लोगों के आभूषण झपटकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
कार्यालय की सूचना के मुताबिक एसडीओ फील्ड से लौटते वक्त राजमहल संथली मार्ग पर बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दी। इस दरमियान बजरी की ट्राली पलट गई। जिससे बजरी सड़क पर बिखर गई। वहीं चालक मौका पाकर फरार हो गया। एसडीओ की सूचना पर समीप की दूनी थाना पुलिस पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को भी एसडीओ देवली ने बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर पुलिस को सुपुर्द की थी।



