Deoli News 6 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवड़ावास में गुरुवार को 31 छात्र छात्राओं का प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने जिला स्तरीय रैली में भाग लिया।
कार्यवाहक संस्था प्रधान रघुनंदन पंचोली ने बताया कि मालपुरा में गत दिनों जिला स्तरीय जंबूरी रेली में भाग लेने वाले छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया। समारोह में तृतीय सोपान करने वालों राज्य पुरस्कार से सम्मानित 7 छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया। इसके अलावा इस प्रतियोगिता में उत्साहवर्धन व विशेष सहयोग करने वाली शारीरिक शिक्षिका झीलमवती को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुवालाल रेगर, व्याख्याता ज्योति वर्मा, प्रदीप कुमार बिडला, तुलसीराम गौतम, रामदयाल बैरवा, दौलत सिंह चौहान, प्रभात चौधरी, अन्नू नागरवाल, देवनारायण, कमलेश कुमार, छीतर लाल सैनी, ममता सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।



