Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस थाना देवली ने 10 वर्षों से फरार चल रहे वांछित स्थाई वारंटी को बुधवार को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम ने बताया कि यह आरोपी राकेश पुत्र नाथूलाल मीणा निवासी दलवासा थाना नासिरदा हाल निवासी मेंहरू कला थाना सावर जिला अजमेर है। जिसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय से तीन स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके है।


