Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपरेशानी में हो तो 112 डायल करें, जिले को मिले 14 नए...

परेशानी में हो तो 112 डायल करें, जिले को मिले 14 नए वाहन


Deoli News 5 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसी भी तरह के अपराध की स्थिति एवं घटनाक्रम में मदद के लिए आमजन को केवल मोबाइल से 112 नंबर डायल करने होंगे। वही पुलिस लोगों की मदद के लिए तत्काल पहुंच जाएगी।

इसके लिए हाल ही में टोंक जिले को 14 नए वाहन मिले हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सूचना के अनुसार पुलिस मोबाइल यूनिट फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल के रूप में काम करने के लिए जिले को 14 नए वाहन मिले हैं। जबकि पूर्व में भी 11 वहां जिले को आवंटित है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने इन सभी वाहनों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में विभाजित कर कार्य क्षेत्र सौपे है। उक्त वाहन नियोजित पुलिस बल 24×7 कार्यरत रहेंगे, जो अभय कमांड कंट्रोल सेंटर टोंक की सूचना के आधार पर तत्काल मौके के लिए रवाना होंगे। उक्त वाहन अत्यधिक संसाधनों से लैस है। जिन पर अभय कमांड कंट्रोल सेंटर टोंक की निगरानी होगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी 25 वाहनों का कार्य क्षेत्र निर्धारित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d