Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया घर में घुसकर महिला से अभद्रता...

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया घर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट का मामला

बासलक्ष्मणा गांव के विवाद का मामला


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के बासलक्ष्मणा (पनवाड़) गांव में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने, महिला से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दूसरे पक्ष में भी मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर देवली पुलिस ने राकेश, रोशन, राजेश सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह घर पर बैठी थीं, तभी राकेश, रोशन, राजेश, रानी, रामधणी, बीना सहित दो अन्य व्यक्ति कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे लेकर घर में आए और हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान पीड़िता के कपड़े फाड़कर अभद्रता की गई। बीच-बचाव करने आए पति धर्मराज और पुत्र लेखराज के साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने दरवाजे पर कुल्हाड़ी पटककर जान से मारने की धमकी दी तथा रास्ता रोककर भी मारपीट की।

पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त घटनाक्रम में इस पक्ष के बीच चोटे आई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here