Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कानू खान बुधवानी एवं सहायक असरार अहमद कुरैशी और हिंदुस्तान टाइम्स के एमडी सचिन का बूंदी से जयपुर जाते वक्त देवली स्थित होटल सूर्या महल में स्वागत किया गया।
इस दौरान अतिथियों का साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उक्त पदाधिकारियों ने लोगों से वफ्फ से जुड़ी बातचीत की। इस मौके पर अख्तर सनाउल्लाह खान, सानू अब्बासी, आसिफ, असफाक, आसिफ अब्बासी, इरफान पठान, जावेद मंसूरी, आसिफ शेख सहित कई लोग मौजूद थे। दरअसल यह पदाधिकारी बूंदी में, हिंडोली विधायक अशोक चांदना की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर वापस लौट रहे थे।



