उपचुनाव का बिगुल बजा
Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में रिक्त हुई विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ उपचुनाव होने वाले स्थानों पर चुनावी आचार सहिंता लागू हो गई है।
प्रदेश में देवली-उनियारा, खिवन्सर, सलूम्बर, चौरासी, रामगढ़, दोसा, झुंझुनूं समेत 7 सीटों पर 13 नवम्बर को मतदान होगा। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी और इसी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत हो जाएगी। नामांकन की आखरी तिथि 25 अक्टूबर होगी।नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर होगी। इस तरह 13 नवम्बर को मतदान होगा व 23 नवम्बर को महाराष्ट्र, झारखंड के विधानसभा चुनावों की मतगणना के साथ ही प्रदेश की सभी 7 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। देवली- उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी व कांग्रेस को अपने प्रत्याशी घोषित करने के लिए अब 3 से 4 दिन शेष बचे है।
आज के दिन को छोड़कर 25 अक्टूबर तक चुनाव के लिए आखरी नामांकन की तारीख है। जबकि प्रत्याशी को इन उपचुनाव में महज 18 दिन का समय ही चुनाव प्रचार के लिए मिलेगा।


