Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationकृषि महाविद्यालय में खेल सप्ताह शुरू, गवर्नमेंट कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई

कृषि महाविद्यालय में खेल सप्ताह शुरू, गवर्नमेंट कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता हुई


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय सिरोही में खेल सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट, वॉलीबॉल, प्रतियोगिताएं हुई। कृषि महाविद्यालय की निदेशक नीलू अग्रवाल और अधिष्ठाता अंकित चौकरीवाल ने टॉस कराकर खेल को शुरू करवाया।

नीलू अग्रवाल ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है तथा खेलने से शारीरिक क्षमता ताकत स्थायित्व बढ़ता है। खेल प्रभारी अंशु सक्सेना ने सभी टीमों को निर्देश दिए। इसके बाद तृतीय वर्ष के छात्रों के बीच दो टीमों में मैच करवाया गया। द्वितीय वर्ष के छात्रों के बीच वालीबॉल मैच हुए। महाविद्यालय के सभी शिक्षकों को विभिन्न मैच के संचालक बनाए गए। इसमें बीएस मीणा, आरसी सावल, दयाशंकर मीणा, राजूलाल धाकड़, शिव शंकर चौहान, अविनाश जांगिड़, चंद्रप्रकाश शर्मा, सोहन यादव, राजेंद्र सिंह मीणा, चेतना सिंहल उपस्थित थे।

राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई

राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में  अहिल्याबाई होल्कर व्यक्तित्व एवं कृतित्व’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा द्वारा मां सरस्वती के भाव चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से संबंधित घटनाओं, उनके सामाजिक योगदान एवं प्रजा की भलाई के कार्यों, परोपकार, महिला शिक्षा एवं संस्कृति का उत्थान, कला दर्शन, कृषि एवं कुटीर उद्योग में अतुलनीय योगदान को विद्यार्थियों के समक्ष रखा। यहां मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी निशा मीना ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d