Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकड़ी से कड़ी जुड़ेगी तो क्षेत्र का और होगा विकास

कड़ी से कड़ी जुड़ेगी तो क्षेत्र का और होगा विकास

  • कैबिनेट मंत्रियों ने की उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील

  • विकास कार्यो के माध्यम से मतदाता को लुभाने की कवायद


Deoli News 15 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपतहसील क्षेत्र नासिरदा में सोमवार रात जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, जिला प्रमुख सरोज बंसल ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।सरकार द्वारा बजट में घोषित विस्थापित कॉलोनियो एवं अन्य सड़कों का शिलान्यास करने पहुंचे दोनों मंत्री, जिलाध्यक्ष अजीत मेहता का ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर स्वागत किया।

बाद में सभी जनप्रतिनिधि जुलूस के साथ लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर पहुंचे। जहां आमसभा का आयोजन हुआ। सभा में मुख्य अतिथि मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि राजस्थान सरकार गरीब किसान, महिला, विद्यार्थी, आम आदमी की सरकार है। यह सरकार विकास कार्य करने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि गरीब को गणेश मानकर उनकी सेवा की जाए। सरकार ने बजट में क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी सड़को की मांग स्वीकृत की है और आने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनेगी। कड़ी से कड़ी जुड़ेगी तो क्षेत्र का अधिक विकास होगा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि यहां जो विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। वह सभी कार्यकर्ताओं की मांग पर स्वीकृत हुए हैं। लिहाजा उपचुनाव में भाजपा को जिताए।

इससे क्षेत्र का और विकास होगा। उन्होंने कहा कि उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जो भी उम्मीदवार घोषित करें, बिना किसी गुटबाजी के पार्टी प्रत्याशी के साथ लगकर उन्हें विजय बनाएं। कार्यक्रम में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि यह विकास कार्य जो स्वीकृत हुए है, यह आगे भी होंगे। कार्यक्रम को नरेश बंसल, उपजिला प्रमुख आदेश कंवर, पूर्व सरपंच रामचंद्र गुर्जर ने भी संबोधित किया।

इस दौरान देहात मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, विमल जैन, बजरंग धाकड़, पदम जैन, रामदयाल धाकड, ऋतुराज गुर्जर, पिंटू जैन, महेश नामा, सरपंच राजेंद्र धाकड़, भंवरलाल कुमावत आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d