Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली के युवक की अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में मौत

देवली के युवक की अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना में मौत

11 दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद टूटी सांसे

Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड के बाहर निवासी एक युवक की अमेरिका के न्यूयॉर्क में सड़क दुर्घटना के बाद मौत हो गई। इससे पहले यह युवक 11 दिन तक गहन चिकित्सा इकाई वेंटिलेटर पर रहा।


लेकिन अगर तीन दिन पूर्व युवक ने जीवन की जंग हार दी। परिजन दुर्गेश साहू ने बताया कि यह युवक उनके परिवार का प्रियांशु (23) पुत्र नोरतमल साहू है। दरअसल प्रियांशु व उसका बड़ा भाई अमन अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान गत 27 अक्टूबर को प्रियांशु अपने कॉलेज से साइकिल से घर आ रहा था। इस बीच पीछे से एक कार ने प्रियांशु की साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

अमेरिका के समय अनुसार यह हादसा रात 11 बजकर 8 मिनट पर हुआ। टक्कर के बाद प्रियांशु उछलकर गिर पड़ा। वहीं वहां से गुजर रही दूसरी कार ने भी प्रियांशु को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद प्रियांशु ब्रेन डेड हो गया। वहीं न्यूयॉर्क में उसे दौरान प्रियांशु की मां सीता देवी भी बच्चों से मिलने गई हुई थी। हादसे की सूचना के बाद सीता देवी, परिजन राधेश्याम साहू, कुणाल तत्काल पहुंचे तथा न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती कराया।

दुर्गेश साहू ने बताया कि प्रियांशु करीब 11 दिन तक ब्रेन डेड रहा। इस दौरान कई चिकित्सकों की टीम ने उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन गत 3 नवंबर को प्रियांशु ने दम तोड़ दिया। इस दौरान परिजनों में इस सूचना से कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर प्रियांशु के पिता नोरतमल भी आनन फानन में न्यूयॉर्क पहुंचे थे। लेकिन पुत्र के निधन की सूचना से माता-पिता सदमे में आ गए। बता दे कि मृतक प्रियांशु के पिता बोरिंग कंपनी चलाते हैं। जबकि मां नर्सिंगकर्मी है। परिजनों ने बताया कि मामले में न्यूयॉर्क में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वही रविवार शाम 5 बजे युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d