Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मरमा एकादशी को जाएगी सांवरिया सेठ बस यात्रा

रमा एकादशी को जाएगी सांवरिया सेठ बस यात्रा


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ विकास समिति देवली की ओर से हर बार जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार रमा एकादशी को जाएगी।

यात्रा से जुड़े देवेंद्र दीपक ने बताया कि रमा एकादशी इस बार 9 नवंबर को होगी। इस दौरान सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम रोड से बस रवाना होगी। जबकि यात्रियों को साढ़े 10 बजे ही बस तक पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि बस यात्रा हर माह कृष्ण पक्ष की एकादशी को जाती है। बस यात्रा के दौरान यात्रियों को सिंगोली श्याम के दर्शन कराए जाते हैं। इसके अलावा अल्पाहार के साथ शाम का भोजन भी कराया जाता है। इस बीच दर्शनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए करीब 2 घंटे का भजन कार्यक्रम भी होता है। उन्होंने बताया कि बस यात्रा से अब तक दर्जनों श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं।

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d