Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड चुंगी नाके के समीप रविवार दोपहर एक रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई।

हालांकि बस में कोई यात्री सवार नहीं था। वही किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा पौने दो बजे करीब जयपुर चुंगी नाका स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने हुआ। जहां देवली की ओर से आ रही रोडवेज बस यहां जयपुर रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। दरअसल यह बात सामने आई कि बस में कोई तकनीकी खराबी थी।
इस वजह से यात्रियों को अन्य बस में शिफ्ट कर दिया गया था। वहीं चालक, परिचालक उक्त बस को डिपो लेकर जा रहे थे। इस बीच बाइक को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस डिवाइडर से जा भिड़ी। इससे बस का अगला क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं चालक, परिचालक भी सुरक्षित है।




