Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड की साधारण सभा आगामी 16 जनवरी को आयोजित की जाएगी।
जनरल मैनेजर रामकेश मीणा ने बताया कि यह बैठक दोपहर सवा एक बजे अग्रवाल धर्मशाला देवली के स्थान पर बुलाई गई है, जिसमें समिति के सभी सदस्यों को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक के दौरान विभिन्न विचारणीय विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसमें मुख्य रूप से गत आम सभा की कार्यवाही की पुष्टि, वर्ष 2024-25 के आय-व्यय व्यापार खाते, लाभ-हानि खाते एवं संतुलन चित्र की पुष्टि पर विचार किया जाएगा। साथ ही वर्ष 2024-25 के ऑडिट आक्षेपों की पूर्ति तथा आगामी वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट की पुष्टि पर भी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा।




