Deoli News 14 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को, आगामी 6 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री मज्जिनेन्द्र चौबीसी एवं पंचबालयती जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की पत्रिका और ऑलियाँ विमोचन का आयोजन हुआ।

पंचकल्याणक समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि महोत्सव को लेकर में लोगों में उत्साह है। विमोचन कार्यक्रम मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। श्रीचंद्रप्रभु अग्रवाल दिगम्बर जैन मन्दिर के पं अंकित शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच श्रीफल भेंट कर पत्रिका विमोचन की रस्म पूरी की गई। महोत्सव की पत्रिका के पुण्य अर्जक नेमीचन्द जैन-बीना जैन, प्रियांशी जैन, दिया जैन, आध्या जैन मित्तल (बाजटा) निवासी देवली हैं।
कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष बंशीलाल जैन सर्राफ, पंचकल्याणक समिति अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा), मंत्री अनिल (बाजटा), कोषाध्यक्ष उत्तम (कालेडा) एवं पंचकल्याणक समिति के सदस्य हरमुखराय, बृजमोहन सर्राफ, शोभागमल जैन (चौसला), पदम (टोरडी), नोरत जैन, उत्तम (धुंधरी), दिनेश, नीरज जैन, लक्की सर्राफ, महावीर, रमेश गोयल, विजय (कालेडा) सहित समाज के लोग उपस्थित थे।



