Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमकर संक्रांति : पूर्व संध्या पर पतंग की दुकानों पर भीड़

मकर संक्रांति : पूर्व संध्या पर पतंग की दुकानों पर भीड़

किल्लत के बीच पॉलिथीन पतंगों का सहारा


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मंगलवार को देवली शहर के बाजारों में उत्साह देखने को मिला। त्यौहार से ठीक एक दिन पहले पतंग और मांझे की दुकानों पर सुबह से ही युवाओं और बच्चों की भारी भीड़ जमा रही।

Must Read : पतंगबाजी में जख्मी हुए 30 पक्षियों का उपचार किया

हर कोई अपने पसंदीदा रंग-बिरंगे पतंगों और पक्के मांझे की खरीदारी करता नजर आया। बाजार में पतंगबाजी का क्रेज इतना देखा गया कि शहर की कई दुकानों पर कागज की पतंगों का स्टॉक समय से पहले ही खत्म हो गया। ऐसे में कागज की पतंग की चाह रखने वाले कई पतंगबाजों को मायूस होना पड़ा और मजबूरी में उन्हें पॉलिथीन से बनी पतंगें ही खरीदनी पड़ीं। अब बुधवार को मकर संक्रांति के मुख्य पर्व पर शहर भर की छतों पर दिनभर जमकर पतंगबाजी का दौर चलेगा।

Health News : जीवन बचाने का मंत्र सिखाया, ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट’ कार्यशाला

जिसकी तैयारियां युवाओं ने पूरी कर ली हैं। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर टोंक ने पिछले दिनों मकर संक्रांति का जिले में राजकीय अवकाश घोषित किया था। इसी तरह मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को लोग दान पुण्य करेंगे। मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य नारायण की पूजा और दान पुण्य का विशेष महत्व है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d