Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपतंगबाजी में जख्मी हुए 30 पक्षियों का उपचार किया

पतंगबाजी में जख्मी हुए 30 पक्षियों का उपचार किया

जयपुर के वैशाली नगर में आयोजित हो रहा है कैंप


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित वेटरनरी महाविद्यालय आरआर देवली की ओर से जयपुर में आयोजित पक्षी उपचार शिविर सप्ताह के तीसरे दिन छात्रों में विशेष उत्साह दिखा।यह शिविर एनजीओ ‘होप एंड बियॉन्ड’ के तत्वावधान में जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में 11 से 17 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।

दरअसल मकर संक्रांति पर शुरू किए गए इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पतंगबाजी के दौरान घायल होने वाले पक्षियों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना तथा समाज में पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। शिविर के तीसरे दिन बड़ी संख्या में घायल पक्षियों को लाया गया, जिनका परीक्षण, उपचार एवं आवश्यकतानुसार सर्जिकल देखभाल महाविद्यालय के विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों के मार्गदर्शन में की गई। शिविर के तीसरे दिन 30 पक्षियों सफल का इलाज किया गया। छात्रों ने उपचार, दवा वितरण, ड्रेसिंग एवं देखभाल की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d