Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षा सचिव से वार्ता, 31 मार्च तक पदोन्नतियां पूर्ण करने का मिला...

शिक्षा सचिव से वार्ता, 31 मार्च तक पदोन्नतियां पूर्ण करने का मिला आश्वासन


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में शासन सचिव कृष्ण कुणाल से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।

महामंत्री महेंद्र लखारा के अनुसार सचिव ने आगामी 31 मार्च तक सभी संवर्गों की पदोन्नतियां पूरी करने और 31 दिसंबर के बाद नियुक्त शिक्षकों के परिलाभों के लिए वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजने का भरोसा दिलाया है। वार्ता में आगामी सत्र से स्टाफिंग पैटर्न लागू करने, रिक्त व्याख्याता पदों को भरने और पत्राचार से बीएड करने वाले शिक्षकों की इंटर्नशिप के दौरान वेतन कटौती न करने पर भी सैद्धांतिक सहमति बनी। संगठन द्वारा बाल गोपाल योजना में पाउडर दूध के स्थान पर मिलेट्स बार देने के सुझाव पर विभाग ने प्रस्ताव मांगे हैं, साथ ही महात्मा गांधी विद्यालयों के शेष स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।

वहीं सुप्रीम कोर्ट के टीईटी संबंधी आदेश पर सरकार द्वारा पुनर्विचार याचिका दायर करने के विषय में भी सचिव ने अपनी सकारात्मक सहमति दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d