Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनवरी जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने मंगलवार को सोनवा फूड पार्क, पॉली हाउस, चारनेट एमजेएसए वर्क, अमरुद एक्सीलेंस सेन्टर देवड़ावास का निरीक्षण किया साथ ही बंथली विद्यालय में पढ़ाई विद एआई के बारे में बच्चों के साथ रुबरु हुई।
जिला कलक्टर ने फूड पार्क सोनवा में अधिशाषी अभियन्ता मार्केटिंग बोर्ड से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पोली हाउस सोनवा में कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक वीरेन्द्र सोंलकी से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चारनेट में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान 2.0 के कार्यो का भौतिक निरीक्षण किया। अमरुद एक्सीलेंस सेन्टर देवड़ावास में उप निदेशक अमरुद एक्सीलेंस सेन्टर डॉ. राजेन्द्र चौधरी ने अमरुद के विभिन्न किस्में की एवं उत्पादन के बारे में जानकारी दी।
साथ ही बंथली स्कूल में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुशील अग्रवाल ने जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल को पढ़ाई विद एआई का लाईव परजेन्टेंशन करके दिखाया एवं बच्चों के साथ रुबरु हुए। वहीं जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने एसडीओं देवली रुबी अंसार के साथ एसडीओ कार्यालय एवं तहसीलदार मेघा गुप्ता के साथ तहसील कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।
ग्राम पंचायत टोडा का गोठडा उपखंड देवली में रात्रि चौपाल की। जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। इसके अलावा एडीएम बीसलपुर पुनर्वास के कार्यालय को देवली में ही यथावत रखने की मांग की गई।


