नए पावर इंजन और 360 डिग्री कैमरा के साथ
(मार्केट न्यूज़)
Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूती और सुरक्षा के लिए मशहूर टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय ‘टाटा पंच’ को एक नए और किफायती अवतार में पेश किया है। ग्राहकों के लिए जो कार पहले 6.6 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध थी।
वह अब करीब एक लाख कम होकर मात्र 5.59 लाख की शुरुआती कीमत से शुरू हो रही है। शहर के कोटा रोड स्थित यश मोटर्स (जिंदल कार्स) शोरूम संचालक संजय जिंदल व साहिल जिंदल ने बताया कि टाटा का यह कदम उन खरीदारों के लिए बड़ा तोहफा है, जो कम बजट में लग्जरी और सेफ्टी दोनों चाहते हैं। नई टाटा पंच को न केवल सस्ता किया गया, बल्कि पहले से कहीं अधिक दमदार भी बनाया गया है। अब यह कार नए 1.2 लीटर पावर इंजन के विकल्प के साथ आएगी। वही सेफ्टी फीचर्स के अनुरूप 6 एयरबैग कार में दिए गए है।
इसके बाहरी लुक में बड़े बदलाव करते हुए इसमें आकर्षक कनेक्टिंग DRL लाइट्स और नई एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। सुरक्षा के मामले में टाटा पंच ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। इसे ग्लोबल NCAP द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है, जिससे यह अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कार बनी हुई है। सेल्स मैनेजर कुलदीप सिंह सोलंकी ने बताया कि आधुनिक तकनीक को शामिल करते हुए टाटा ने इसमें अब 360 डिग्री कैमरा भी दिया है, जो भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्राइविंग को बेहद आसान बना देता है।
यह कार पेट्रोल और सीएनजी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक (ईवी) वर्जन में भी बाजार में है। कंपनी ने नई कीमतों के साथ इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
मकर संक्रांति पर बरतें सावधानी : वाहन के आगे न बिठाएं मासूमों को


