Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली चिकित्सालय में अब मिलेगा डेंटिस्ट से परामर्श व उपचार

देवली चिकित्सालय में अब मिलेगा डेंटिस्ट से परामर्श व उपचार


Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले काफी समय से देवली चिकित्सालय में खाली चल रहा डेंटिस्ट का पद बुधवार को एक बार फिर भर चुका है। इससे पहले एक महिला चिकित्सक अवकाश पर चल रही थी।

वहीं अस्थाई तौर पर लगे चिकित्सक भी जयपुर डायरेक्टेड पर चले गए। लिहाजा पिछले कुछ महीनो से डेंटिस्ट का पद रिक्त चल रहा था। इस अवधि में दंत रोग से जुड़े रोगियों को भटकना पड़ा। ऐसे में अब रोगियों को एक बार फिर से दंत रोग में उपचार व परामर्श मिल सकेगा। बुधवार को टोडा बावड़ी निवासी व डेंटिस्ट अंतिम साहू ने चिकित्सालय में जॉइनिंग की है। इस दौरान बीजेपी के बद्रीलाल चौधरी, शिवजीराम, दिनेश गौतम समेत लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d